Blog Archive

Sunday, July 5, 2020

KarmYogi

मेरे सभी पाठकों के लिए डॉक्टर दिवस पर एक प्रस्तुति | 
इस कविता को लिखने के एक नहीं अपितु २ कारन है | 

सर्वप्रथम यह की यदि ये शूरवीर हमारे स्वास्थ के लिए स्वयं को विषम परिस्थिति में ना डालें तो परिणाम अत्यंत भयावह हो सकते थे| 
द्वितीय यह की भारत के कई हिस्सों से इनके प्रति हिंसा के समाचार आते रहे हैं| यह विडम्बना है की सहायता करने वाले ये कर्मयोगी हिंसा के पात्र बन रहें हैं | 

इस कविता क माध्यम से जहाँ एक ओर हम अपना आभार प्रकट करते हैं वही दूसरी ओर हम एक सन्देश भेजते हैं , एक निवेदन करते हैं की आप सभी सर्कार एवं प्रशासन को अपना काम करने में सहयोग करें |

वायरस को भगाओ 
नर्सों और डॉक्टरों को नहीं | 

कोरोना को डराओ | 
सहयोगी हाथों को नहीं | 

माँ , बाप, बहन, भाई, बच्चे| 
छोड़कर जो आगे आये हैं | 

 हमको जीवन दान मिले | 
अपना जीवन दांव पर लगाए हैं | 

देवदूत बनकर जो कर्मयोगी | 
आगे आए हैं | 

आओ मिलकर उनके ,
प्रयासों को सफ़ल बनाएं | 

आज डॉक्टर दिवस पर ,
कोरोना को भगाने में उनका साथ निभाएं | 


यदि आप लोगों को मेरी रचनाएँ रुचिकर लगती है तो कृपया मेरे ब्लॉग के लिंक को बुकमार्क कर लें |
आइये हम सब मिलकर इस लॉकडाउन में नयी रूचि का अनुसरण करें और पुनः पुस्तकों की और चलें |
 
स्वास्थ के दृष्टिकोण से भी यह फलदायी है क्यूंकि आज के समय में सब लोगों का स्क्रीनटाइम बहुत बढ़ गया है जिससे चक्षुजयोति क्षीण होती है | 
साथ ही नीली रौशनी(जो आपके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से निकलती है) से आपके सोने और जागने के समय पर भी प्रभाव पड़ता है |
मैं आप सभी के साथ इस ब्लॉग में कुछ अन्य पुस्तकों के लिंक संलग्न कर रही हूँ|
आप चाहें तो इनमे से कोई भी पुस्तक का चयन एवं क्रय कर सकतें हैं |

कुछ पाठकों को नीचे कॉमेंट लिखने में कठिनाई आ रही है क्यूंकि कॉमेंट पोस्ट नहीं हो रहा है|
आप सभी से निवेदन है की गूगल क्रोम ब्राउज़र के माध्यम से पहले अपने गूगल अकाउंट में लॉगिन कर लें तत्पश्चात कमेंट टाइप कर क पोस्ट करें
अनेक आभार |

3 comments:

kripya apni saakartmak tippani likh kar humme apni rachnaon ko aur sundar roop dene mei sahaayta karein. Anek aabhar