Blog Archive

Sunday, June 28, 2020

Manthan

गाड़ियों का शोर , आगे निकलने की होड़ | 
नियमों का पालन , बुरी आदतों को देना होगा छोड़ | 

सामाजिक दूरी बनाकर गति बढ़ानी होगी| 
तभी अर्थव्यवस्था पकड़ेगी ज़ोर | 

संसाधनों पर कम , स्वच्छता पर देना होगा ज़ोर | 
तभी देख पाएंगे जीवन की नयी भोर | 

पाश्चात्य सभ्यता की अच्छी बातें अपनाओ | 
अपनी सभ्यता को हाथ जोड़ कर सम्मान पर दो ज़ोर | 

जीव-जंतुओं का न संहार करो न करने दो | 
हमारा मान सम्मान बढ़े प्रकृति और पृथिवी की ओर | 

बिना खर्च के ही सब शुद्ध हो जाएगा | 
बड़ी बड़ी महामारियों का सिलसिला थम जाएगा | 

अच्छे से मंथन करो , न लड़ो न डरो | 
कोरोना का भय और ये दौर भी निकल जाएगा | 


यदि आप लोगों को मेरी रचनाएँ रुचिकर लगती है तो कृपया मेरे ब्लॉग के लिंक को बुकमार्क कर लें |

आइये हम सब मिलकर इस लॉकडाउन में नयी रूचि का अनुसरण करें और पुनः पुस्तकों की और चलें |

मैं आप सभी के साथ इस ब्लॉग में कुछ अन्य पुस्तकों के लिंक संलग्न कर रही हूँ|
आप चाहें तो इनमे से कोई भी पुस्तक का चयन एवं क्रय कर सकतें हैं |

कुछ पाठकों को नीचे कॉमेंट लिखने में कठिनाई आ रही है क्यूंकि कॉमेंट पोस्ट नहीं हो रहा है|
आप सभी से निवेदन है की गूगल क्रोम ब्राउज़र के माध्यम से पहले अपने गूगल अकाउंट में लॉगिन कर लें तत्पश्चात कमेंट टाइप कर क पोस्ट करें

अनेक आभार |

4 comments:

kripya apni saakartmak tippani likh kar humme apni rachnaon ko aur sundar roop dene mei sahaayta karein. Anek aabhar