कप्तान कूल को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | आपकी कप्तानी का विश्व में लोहा माना जाता है | नयी पीढ़ी को विश्व कप विजय कर के हर्ष मनाने का स्वर्णिम अवसर आपने प्रदान किया इसके लिए हम आभारी हैं |
आपकी विकेट्स के पीछे से दर्शायी गयी चपलता ने कितने ही मैचेस का निर्णय भारतीय टीम के अनुकूल कर दिया | हम आशा करते हैं की आप सदैव स्वस्थ , संपन्न एवं हर्षातिरेक रहें | आने वाली खेप को अपने अनुभव से और परिपक्व बनाएं और खेल जगत में अपना योगदान देते रहें ऐसी हम आशा करते हैं |
महेंद्र सिंह धोनी , लीजेंड मैन |
भारतीय टीम के ही स्किपर मैन |
सुपर कूल कप्तान इंडिया के |
कम बोल कर बल्ले से सब कुछ कह जाते |
टीम मैनेजमेंट सुपर से ऊपर |
सदैव रहते जीत को तत्पर |
जहाँ भी पढ़ो तारीफ़ ही पाते हैं |
ऐसे इंसान दुनिया में कम ही आते हैं |
खेल के साथ साथ कप्तानी भी निभाते हैं |
विषम परिस्थितियों में सबका मनोबल बढ़ाते हैं |
सुपर कूल रहकर आगे कैसे बढ़ते हैं |
सीखो धोनी से चौके छक्के कैसे जड़ते हैं |
सभी के हीरो फ़िल्मी सेलिब्रिटी बन जाते हैं |
कुछ ही लोग अपनी अलग जगह बनाते हैं |
पूरे खेल में कहीं कोई दाग़ नहीं |
ऐसे महेंद्र सिंह धोनी का जवाब नहीं |