![]() |
पृथ्वी दिवस |
सप्ताह में एक दिन सबसे
लॉकडाउन का पालन करवाएं|
बच्चों को अलग नहीं
पूलिंग से स्कूल भिजवाएं |
पर्यावरण का महत्त्व
उन्हें भी समझाएं |
खुले में कचरा न फेंके
न फैलाएं न जलाएं |
प्रदूषण को और न बढ़ाएं|
घर में अधिक से अधिक
पेड़ पौधे लगाएं |
उनकी देख भाल करें
उनसे प्यार जताएं|
प्लास्टिक के प्रयोग को घटाएं
वातावरण को स्वच्छ बनाएं|
बढे हुए तापमान को और
न बढ़ाएं , उसमे गिरावट लाएं|
पर्यावरण को स्वच्छ
और प्रदूषण को भगाएं |
जीवनदायिनी पृथ्वी की सांसों
को सांस लेने योग्य बनाएं |
सेहत क लिए अच्छे इस सन्नाटे में
आज बाइस अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाएं|